||केरल का त्योंहार ओणम ||
Posted by:
Nitin22
2014-09-05 01:02:45
907 Views
भारत देश के केरल राज्य का विशेष त्योंहार ओणम हैं. इस त्योहार की सबसे बड़ी विशेषता यह है की इस दिन लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना नहीं करते, बल्कि घर में ही पूजा की जाती है.
इस पर्व के संदर्भ में कहा जाता है की केरल में महाबली नाम का असुर राजा था और उन्ही के आदर में लोग ओणम मनाते हैं. लोग ओणम पर्व को फसल और उपज के लिए भी मनाते हैं. ओणम दस दिन के लिए मनाया जाता है. इस दौरान सर्पनौका दौड़ के साथ कथकली नृत्य होता है.
ओणम पर्व से दस दिन पहले इसकी तैयारियां शुरू हो जाती हैं. हर घर में एक फूल-गृह बनाया जाता है और कमरे को साफ करके इसमें गोलाकार रुप में फूल सजाए जाते हैं. इस त्योंहार के आठ दिन पहले फूलों की सजावट का कार्यक्रम चलता है तथा नौवें दिन हर घर में भगवान विष्णु की मूर्ति बनाई जाती है. उनकी पूजा की जाती है और परिवार की महिलाएं इसके इर्द-गिर्द नृत्य करती हैं हैं. इस नृत्य को थप्पतिकलि कहते हैं.
ओणम को लोग विशेषकर नौका रेस के लिए जानते हैं. नौका दौड़ को वल्लमुकलि कहते हैं. इस दौड़ में बड़ी-बड़ी लम्बी नौकाएं होती हैं और इन्हें चलाने वाले भी 20 से 40 व्यक्ति होते हैं.
इस पर्व का एक खास व्यंजन होता है जिसे वल्लसन कहते हैं और यह हर घर में पकाया जाता है. इस दिन प्रातः भाप से पके हुए केले के पकवान खाए जाते हैं. इस पकवान को नेमद्रम कहते हैं. यह एक विशेष प्रकार का केला होता है, जो सिर्फ केरल में ही पैदा होता है.
इस पर्व को केरल सरकार एक पर्यटक त्योंहार के रुप में मनाती है. इस दौरान केरल की सांस्कृतिक धरोहर देखते ही बनती है. ओणम के अवसर पर केरल नावस्पर्धा, नृत्य, संगीत, महाभोज आदि कार्यक्रम होते हैं.
Tags:-
Onam, Kerala Festival, Boat race, Banana Namedrum, Kathkali, King Bali, विशेष त्योंहार ओणम, भगवान विष्णु, थप्पतिकलि, महाभोज, वल्लमुकलि